Showing posts with label Indian commodity tips. Show all posts
Showing posts with label Indian commodity tips. Show all posts

Monday, 7 July 2014

Mcx Commodity Trading Tips For Today 07-July

कमोडिटी बाजारः सोने-चांदी में क्या करें


अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की शुरुआती गिरावट अब कम हो गई है। नायमैक्स पर कच्चे तेल का भाव फिर से 104 डॉलर के ऊपर चला गया है। ब्रेंट क्रूड भी 110 डॉलर के ऊपर ही बना हुआ है। लेकिन सोने और चांदी में गिरावट बढ़ गई है। कॉमैक्स पर सोना 1315 डॉलर के पास आ गया है। वहीं चांदी का दाम 21 डॉलर के भी नीचे फिसल गया है। आज डॉलर के मुकाबले रुपए में कमजोरी है।

एमसीएक्स पर सोना अगस्त वायदा 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 27493 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी का सितंबर वायदा 0.34 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है। कच्चा तेल जुलाई वायदा 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 6242 रुपये पर बना हुआ है। नैचुरल गैस में 0.61 फीसदी की कमजोरी के बाद 260.60 रुपये पर कारोबार हो रहा है।

एमसीएक्स पर सभी बेस मेटल्स लाल निशान में कारोबार कर रही हैं। एल्यूमीनियम का जुलाई वायदा 0.18 फीसदी टूटा है और कॉपर का अगस्त वायदा 0.44 फीसदी फिसला है। निकेल जुलाई वायदा में 0.27 फीसदी की गिरावट है और जिंक 0.26 फीसदी नीचे है। लेड में 0.04 फीसदी की मामूली कमजोरी देखी जा रही है।


कमोडिटी बाजार में आज कहां लगाएं दांव


सोया तेलः एनसीडीईएक्स (जुलाई वायदा) बेचें 696-697 रुपये लक्ष्य 688-685 रुपये स्टॉपलॉस 702 रुपये

चनाः एनसीडीईएक्स (जुलाई वायदा) बेचें 2720–2730 रुपये लक्ष्य 2660-2650 रुपये स्टॉपलॉस 2760 रुपये


नैचुरल गैसः एमसीएक्स (जुलाई वायदा) बेचें 261.5 रुपये लक्ष्य 255 रुपये स्टॉपलॉस 265 रुपये

कच्चा तेलः एमसीएक्स (जुलाई वायदा) बेचें 6250 रुपये लक्ष्य 6160 रुपये स्टॉपलॉस 6310 रुपये

सोना: बेचें - 27600, स्टॉपलॉस - 27700, लक्ष्य - 27400

चांदी: खरीदें - 44800, स्टॉपलॉस - 44600, लक्ष्य - 45300

For Free Trial Click On Link..